{"_id":"5abd24724f1c1bd2618b4632","slug":"191522345074-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यालय में आए दिन लगने वाले जाम से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यालय में आए दिन लगने वाले जाम से लोग परेशान
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में आए दिन जाम लग रहा है। जाम लगने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को भी दिन में कई बार जाम लगा। मोटर स्टेशन और शांत बाजार इलाके में सबसे ज्यादा जाम लग रहा है। वाहनों के बेतरतीब खड़े रहने से जाम लग रहा है।
वैसे कोतवाली पुलिस का कहना है कि जाम की समस्या से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस के अलावा सिविल पुलिस के जवान लगाए गए हैं। इसके अलावा मोटर स्टेशन में लगी पुलिस की गुमटी से ध्वनि विस्तारक यंत्र के जरिए लोगों को वाहनों को निर्धारित स्थान पर खड़ा करने की अपील की जाती है। प्रभारी कोतवाल आरएस डांगी ने बताया कि बाजार में आड़े तिरछे वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।