{"_id":"5a9add984f1c1b585f8b468a","slug":"191520098712-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीके की होली के दीदार को उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीके की होली के दीदार को उमड़े लोग
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)।
सुंई में टीके की होली पर होल्यारों ने धूम मचा दी। सुंई के आदित्य महादेव मैदान में टीके के दिन होने वाली होली को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ जाता है। नगर एवं आसपास के गांवों से आए होल्यार होली में बढ़चढ़कर भागीदारी करते हैं। होल्यार राजेश चौबे के दिशा-निर्देशन में होल्यारों ने कुंवर भरत के साथ हरि मथुरा को गये, भुजा उठाया हस्तिय मारा, हस्ति के दंत उखेड़, हरि मथुरा को गये गीत से होली का शुभारंभ किया।
होल्यारों ने कुंडलपुर के राजा भीषम नाम कहाय, वा घर जन्मी कन्या रूकमणि नाम कहाय, गई-गई असुर तेरी नार मंदोदरी, सिया मिलन गई बागा में, हो टलने की नाहीं जो-जो लिखी ब्रह्मा, होरी खेल पिया वरकी-फरकी, दध लूटो नंद के लाल..आदि प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। काहे के आंगन लाला रंगीलो ढप बाजे, गान्या बजून्या जीरौ लाला रंगीलो ढप बाजे, तुम हम जीरौं लाला रंगीलो ढप बाजे आशीष के साथ होली का समापन हुआ। दूरदराज से बड़ी संख्या में लोग टीके की होली देखने को पहुंचे हुए थे। राजेश चौबे के निर्देशन में रमेश चौबे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी, भुवन चौबे, लक्ष्मीदत्त खर्कवाल, तारादत्त खर्कवाल, रमेश खर्कवाल, केशवदत्त चौबे, हरिदत्त चौबे, चंद्रकांत चौबे आदि होल्यारों ने होली का गायन किया।
फोर्ती के त्योंदर बाबा मंदिर में होल्यारों ने देर शाम तक खड़ी होलियों के गायन से दिल जीत लिया। प्रमुख होल्यार मोहन बगौली, कैलाश जोशी, शंकर बगौली, हेम बगौली, उमेश उपाध्याय, नवीन उपाध्याय, महेश सुतेड़ी, भीम पुनेठा के दिशा-निर्देशन में होल्यारों ने ऐसी चातुर नार श्रवण मारो छ, तेरी तपस्या होय कुंवर, भागीरथ गंगा ले आये, मेरी पत राखो गिरधरी, साचो सपना होय सुलोचन सती चली बाम संग में होली गीत का गायन किया। रायनगर चौड़ी में होल्यारों ने तुम तो भई तपवान कालिका, कलयुग में अवतार भई, दो शहरों के बीच जोगिया आदि होली के गीत गाए। कलीगांव, डैंसली, खूना, खेतीखान, पाटी, रीठासाहिब, देवीधुरा, बाराकोट, बर्दाखान, पुलहिंडोला, चौमेल, रौंसाल, मडलक, चमदेवल आदि गांवों में खड़ी होलियों का गायन किया गया। प्रसाद वितरित के साथ होली का समापन हुआ।