{"_id":"5a9449da4f1c1b641f8b7df1","slug":"191519667674-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या की धमकी देने वाले ट्रांसपोर्टर को विधायक गहतोड़ी ने दिए एक लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या की धमकी देने वाले ट्रांसपोर्टर को विधायक गहतोड़ी ने दिए एक लाख
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। विधायक कैलाश गहतोड़ी ने स्थानीय ट्रांसपोर्टर, आरटीआई कार्यकर्ता केदार सामंत को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की है। आर्थिक तंगी से परेशानी आरटीआई कार्यकर्ता ने सीएम से वार्ता की मांग को लेकर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। हल्द्वानी के ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडेय की आत्महत्या के बाद यह मामला संवेदनशील हो गया था।
पिथौरागढ़ जिला प्रशासन ने वर्ष 2013 की आपदा के दौरान डेढ़ माह तक सामंत का कैंटर अधिग्रहीत किया था। इसके बावजूद किराए का भुगतान न होने से वह परेशान थे। व्यावसायिक वाहन की खरीद में गुमराह करने के बावजूद शासन-प्रशासन से कोई मदद न मिलने से परेशान सामंत ने जनवरी में आत्महत्या की धमकी दी थी। तब सामंत ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर वार्ता के लिए समय देने या फिर उसकी समस्याएं सुलझाने की मांग की थी। सामंत की इस धमकी से शासन-प्रशासन में हड़कंप मच गया था। बाद में एसडीएम अनिल चन्याल, सीओ आरएस रौतेला, कोतवाल अरुण कुमार वर्मा के समझाने पर उन्होंने आत्मदाह की चेतावनी वापस ली थी। विधायक गहतोड़ी ने भी उन्हें अपनी ओर से एक लाख रुपये की मदद देने का वादा किया था। विधायक प्रतिनिधि सुनील वाल्मीकि, सौरभ गुप्ता ने सोमवार को विधायक की ओर से सामंत को एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया। इस पर वरिष्ठ भाजपाई रोहिताश अग्रवाल, निगम गुप्ता, कैलाश कलखुड़िया, विपिन वर्मा आदि ने विधायक का आभार जताया है।