{"_id":"5a92ed384f1c1b9b248b7007","slug":"191519578424-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनबसा के तीन छात्र डीआईडी के अंतिम राउंड में चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनबसा के तीन छात्र डीआईडी के अंतिम राउंड में चयनित
Updated Sun, 25 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। बनबसा के तीन छात्रों का डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के लिए चयन हो गया है। मुंबई में उन्होंने 23 फरवरी को अंतिम चरण में प्रतिभाग कर फाइनल राउंड के लिए सफलता हासिल की। वह अब 3 मार्च से जीटीवी में शुरू होने वाले डीआईडी डांस प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे। निर्धन परिवारों के तीनों प्रतिभावान छात्रों को लोगों ने सहयोग कर मुंबई भेजा है।
बनबसा नई बस्ती निवासी सूरज भंडारी पुत्र दीपक भंडारी और करन राम पुत्र रतन राम, मीनाबाजार निवासी प्रियांशु यादव पुत्र रविंद्र यादव ने 23 फरवरी को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर निर्णायकों का मन मोह लिया। उक्त तीनों छात्र के प्रशिक्षक विकास कश्यप और चंद्रशेखर ने बताया कि अब उन्हें 3 मार्च से जी टीवी में शुरू होने वाले डीआईडी डांस प्रतियोगिता के अंतिम राउंड में प्रतिभाग करना है।
बता दें कि उक्त तीनों बनबसा स्थित एबीसीडी डांस एकेडमी के छात्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विधायक कैलाश गहतोड़ी, दीपक रजवार, अभिषेक गोयल, संदीप पाठक, सूरज रौतेला, पवन मित्तल, देवीदयाल गर्ग, अर्जुन चंद आदि ने खुशी जताई है।