फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   माहरा बने सहकारिता परिषद उपाध्यक्ष

माहरा बने सहकारिता परिषद उपाध्यक्ष

Thu, 08 Feb 2018 11:17 PM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
माहरा बने सहकारिता परिषद उपाध्यक्ष

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। भाजपा के वरिष्ठ नेता हयात सिंह माहरा को उत्तराखंड सरकार ने दूसरी बार सहकारिता परिषद के उपसभापति (दर्जा राज्यमंत्री) का दायित्व सौंपा है। माहरा को राज्य मंत्री बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। राज्य सरकार ने प्रदेश में एकमात्र दायित्व दिया गया है। सचिव आरमीनाक्षी सुंदरम के हस्ताक्षरों से जारी अधिसूचना में उन्हें सहकारिता परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है। माहरा 1989 में उत्तरप्रदेश के समय में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसके बाद लगातार पांच कार्यकाल तक वह अध्यक्ष बने रहे।


उत्तर प्रदेश सहकारिता बैंक के निदेशक, यूपी में भाजपा संगठन में सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष, उत्तराखंड बनने के बाद सहकारिता परिषद के उपसभापति रह चुके हैं। दर्जा राज्य मंत्री बनाए जाने पर विधायक पूरन सिंह फर्त्याल व कैलाश गहतोड़ी, जिलाध्यक्ष रामदत्त जोशी, केसी पुनेठा, नरेश करायत, ब्लाक प्रमुख निर्मल माहरा, राजू अधिकारी, शंकर पांडेय, रोहितोश अग्रवाल, शिवराज कठायत, हेमा जोशी आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed