{"_id":"5a05df5b4f1c1b70548bc3c8","slug":"191510334299-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ लेबल एजेंटों की नियुक्ति करें राजनैतिक दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ लेबल एजेंटों की नियुक्ति करें राजनैतिक दल
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एमसी जोशी ने वर्तमान में चल रहे विधानसभा मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य में राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील की है। जिला कार्यालय सभागार में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक में उन्होंने सभी स्थानों में बूथ लेबल एजेंट नियुक्त करने को कहा।
उन्होंने कहा कि 30 नवंबर तक बूथ लेबल आफीसर घर घर जाकर मतदाताओं के नाम दर्ज कराएंगे। इस दौरान नाम दर्ज कराने, गलत एवं स्थानांतरित लोगों के नाम हटाने, नये नाम जोड़ने के कार्य में राजनीतिक दल अपेक्षित सहयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बीएलओ को सभी प्रपत्र उपलब्ध कराए गए हैं, जिनको भरकर जिला निर्वाचन कार्यालय या उप जिलाधिकारी कार्यालय अथवा बीएलओ के पास भी जमा किया जा सकता है। बैठक में भाजपा के गिरीश जोशी, बसपा जिलाध्यक्ष आनंद प्रसाद, दिनेश चौड़ाकोटी, सपा जिलाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट, राजेश मसीह सहित निर्वाचन कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।