{"_id":"5a03438d4f1c1b87698ba2cd","slug":"191510163341-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड में रामलीला देखने को उमड़ रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड में रामलीला देखने को उमड़ रहे ग्रामीण
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट/पाटी (चंपावत)। पाटी विकासखंड के मूलाकोट में रामलीला की धूम मची हुई है। कड़ाके की ठंड के बावजूद भी लोग बड़ी संख्या में रामलीला देखने पहुंच रहे हैं।
मंगलवार की रात मुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने रामलीला का शुभारंभ किया। उन्होंने आयोजन समिति को अपनी ओर से 5100 रुपये का सहयोग देने के साथ रामलीला मंच निर्माण की घोषणा की। रामलीला में हनुमान का लंका से वापस आना, रावण द्वारा मंदोदरी की बात न मानना, राम का शिव आराधना कर समुद्र में पुल बांधना, अंगद को दूत बनाकर लंका भेजना, अंगद द्वारा रावण को समझाना, रावण के न मानने पर युद्ध की तैयारी तक का मंचन किया गया। राम लीला को देखने के लिए मूलाकोट, कानाकोट, डुंगराकोट, बस्वाड़ी, पटनगांव, मजियाप, पनियां आदि गांवों से दर्शक पहुंच रहे हैं। लीला के आयोजन में वजीर सिंह, केशर सिंह, डूंगर सिंह, संरक्षक राम सिंह, गोपाल सिंह, कुंदन सिंह आदि सहयोग कर रहे हैं।