{"_id":"59f6084f4f1c1bd9798b8f07","slug":"191509296207-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपी व बीआरपी की काउंसलिंग आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपी व बीआरपी की काउंसलिंग आज से
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। शिक्षा विभाग में न्याय पंचायत समन्वयक (सीआरपी) और ब्लाक समन्वयक (बीआरपी) के लिए 30 अक्तूबर से दो दिवसीय काउंसलिंग शुरू होगी। काउंसलिंग प्रक्रिया शिक्षा भवन में मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित की अध्यक्षता वाली समिति करेगी। चयन प्रक्रिया परीक्षा 2014 में श्रेष्ठता सूची में शामिल शिक्षक इस काउंसलिंग में हिस्सा लेंगे।
सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना अधिकारी सत्यनारायण ने बताया कि चंपावत जिले में सीआरपी के 40 पदों और बीआरपी के 12 पद हैं। इन सभी पदों को रिक्त मानते हुए काउंसलिंग की जाएगी। 30 अक्तूबर को सीआरपी और 31 अक्तूबर को बीआरपी पदों के लिए सुबह दस बजे से शिक्षा सभागार में कांउसिलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। सीआरपी और बीआरपी के रिक्त पदों के लिए श्रेष्ठता सूची एवं अभ्यर्थियों की ओर से आवेदन पत्र में अंकित वरीयता के आधार पर काउंसलिंग के लिए अंतिम सूची विद्यालयी शिक्षा एवं राज्य शिक्षण, अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की वेबसाइट पर 16 अक्तूबर को ही अपलोड कर दी गई थी।