{"_id":"59bd69f74f1c1bad688b4e1c","slug":"191505585655-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल की आड़ में सरकारी जमीन में अतिक्रमण की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल की आड़ में सरकारी जमीन में अतिक्रमण की शिकायत
Updated Sat, 16 Sep 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में संचालित हो रहे विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज की भूमि को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जूप वार्ड के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजकर स्कूल प्रबंधक, प्रधानाचार्य और स्थानीय कुछ लोगों पर स्कूल की आड़ में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया है।
ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज को गांव वालों ने दो नाली भूमि दाननामे में दी गई थी। लेकिन स्कूल ने करीब 13-14 नाली भूमि में अतिक्रमण कर घेरबाड़ कर ली है। जिसकी पुष्टि एसडीएम सदर की जांच में हो चुकी है। अतिक्रमण के कारण गांव वालों की नाप भूमि में जाने वाले रास्ते के साथ ही गोचर और पनघट के रास्ते बंद हो गए हैं। अतिक्रमण हटाने को कहे जाने पर नागरिकों को धमकाया जा रहा है।
वार्ड सभासद कलावती देवी, रमेश नाथ गोस्वामी, मदन पांडेय, दयाकिशन जोशी, रमेश पांडेय, उमेश चंद्र पांडे, कमल सिंह बोहरा, रमेश भंडारी, सचिन कुंवर, रमा कुंवर, पवन पटवा, गोविंद सिंह, चंद्रकला, कंचन, अजय सिंह कुंवर, पंकज पटवा आदि की ओर से पीएम को भेजे गए ज्ञापन में अतिक्रमण हटाने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग उठाई गई है।