{"_id":"59ad962e4f1c1b04278b524c","slug":"191504548398-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाल्मीकि समाज विकास परिषद की बैठक आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाल्मीकि समाज विकास परिषद की बैठक आयोजित
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)।
वाल्मीकि समाज विकास परिषद की बैठक में वाल्मीकि जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। परिषद ने वाल्मीकि समाज को शिक्षित करने के साथ ही सामाजिक बुराइयां दूर करने को लेकर अभियान चलाने का फैसला लिया। तय किया गया कि वाल्मीकि समाज अब किसी की कठपुतली बनकर नही रहेगा।
यहां वाल्मीकि मंदिर परिषद में वाल्मीकि समाज विकास परिषद शाखा अध्यक्ष प्रेमपाल वाल्मीकि की अध्यक्षता और सचिव राहुल कुमार के संचालन में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महर्षि वाल्मीकि की जयंती पांच अक्तूबर को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। तय किया गया कि विभिन्न कार्यक्रमों के अलावा महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। बैठक में परिषद कार्यकर्ताओं ने वाल्मीकि समाज में व्याप्त सामाजिक बुराइयों को दूर करने, शिक्षा का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को जागरूकता अभियान चलाने का फैसला लिया। कहा गया कि परिषद अब बालिकाओं को शिक्षित करने पर जोर देगा। परिषद अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से दहेज, भ्रूणहत्या, नशे आदि से बचने को कहा। बैठक में कमलजीत, महेश कुमार, श्यामाचरण, भगवान दास, नत्थूलाल, कालीचरण, अशोक, राकेश कुमार, नरेश, नीरज, अमरदीप, सनी कुमार, सुशील कुमार, अमित, संजीव, अरविंद कुमार आदि थे।