फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   मोबाइल नंबर आधार लिंक करने पर पैंसे मांगने की शिकायत

मोबाइल नंबर आधार लिंक करने पर पैंसे मांगने की शिकायत

Mon, 17 Jul 2017 11:04 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल नंबर आधार लिंक करने पर पैंसे मांगने की शिकायत
मोबाइल फोन नंबर को आधार कार्ड से लिंक कराने के कार्य में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालक उपभोक्ताओं से रुपये वसूल रहे हैं, जबकि यह कार्य उन्हें संचालकों को निशुल्क रूप से करना है। इस संबंध में सोमवार को सल्ली निवासी छात्र दीपक सिंह रावत ने प्रशासन के समक्ष मोबाइल आधार लिंक कराने के नाम पर बीस से तीस रुपये वसूलने की शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि इस भुगतान के बदले उन्हें कोई रसीद भी नहीं दी गई है। दीपक सिंह के अलावा छात्र निखेल कार्की, राजेंद्र जोशी, फार्मासिस्ट मुकुल राय आदि ने भी मोबाइल नंबर आधार लिंक कराने के लिए पैसे वसूलने की शिकायत की है। उपभोक्ताओं का कहना है कि सरकार की ओर से आधार नंबर मोबाइल नंबर के साथ लिंक कराने की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है, लेकिन कुछ सीएससी संचालक मनमानी कर रुपये ले रहे हैं। उनका कहना है कि इस तरह एक सीएससी संचालक एक दिन में हजारों रुपये की वसूली कर ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed