{"_id":"5956a0514f1c1bd9388b4630","slug":"191498849361-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचपीसी, लोहियाहेड विद्युत गृह में उत्पादन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचपीसी, लोहियाहेड विद्युत गृह में उत्पादन शुरू
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी पावर चैनल एवं शारदा नहर में पानी छोड़ने के बाद एनएचपीसी और लोहियाहेड पावर हाउस का विद्युत उत्पादन शुरू हो गया। बृहस्पतिवार को शारदा नदी में अत्यधिक मलबा आने से एनएचपीसी की पावर चैनल और शारदा नहर की जलापूर्ति सुबह सात बजे से रोक दी गई थी।
शारदा नदी की सफाई के बाद शाम साढ़े पांच बजे बाद पावर चैनल और नहर में पानी छोड़ दिया गया था। पावर चैनल में पानी सप्लाई होने के बाद देर शाम सात बजे से एनएचपीसी पावर हाउस का विद्युत उत्पादन शुरू हो गया था, जबकि शारदा नहर में शाम छह बजे पानी छोड़ने के बाद रात्रि नौ बजे लोहियाहेड पावर हाउस में बिजली बननी शुरू हो गई थी।
शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ पीसी पंत ने बताया कि नदी के पानी में सिल्ट एवं रेत की मात्र अधिक आने से नहर और पावर चैनल को सिल्ट जमाव और पावर हाउस के टरबाइन की ब्लेडों को घिसाव से बचाने को नहर की जलापूर्ति रोक दी जाती है। बैराज अटेंडेंट जगदीश श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार को नदी में कूड़ा अधिक आने से नहर की पानी सप्लाई बंद की गई थी।