{"_id":"634af1bfe8e08371b352c3e9","slug":"19-thousand-posts-will-be-filled-soon-in-the-state-chief-minister-champawat-news-hld479103854","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में जल्द भरे जाएंगे 19 हजार पद : मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में जल्द भरे जाएंगे 19 हजार पद : मुख्यमंत्री
विज्ञापन
टनकपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में वृहद रोजगार मेले का रिबन काट शुभारंभ करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह
- फोटो : CHAMPAWAT
टनकपुर (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विभिन्न विभागों में खाली पड़े 19 हजार पदों को जल्द भरा जाएगा। इसके लिए सभी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। सरकार निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ ही सरकारी विभागों में नौकरी के लिए भर्ती कलेंडर जारी कर रही है।
शनिवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित वृहद रोजगार मेले का शुभारंभ करते हुए सीएम ने कहा कि इंजीनियरिंग कॉलेज में महिला छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। कॉलेज के अतिथि शिक्षकों को उच्च शिक्षा की तरह तकनीकी शिक्षा के अंतर्गत मासिक दर पर मानदेय दिया जाएगा।
सीएम ने चंपावत जिले की 8417.93 लाख रुपये की 30 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी, एसपी देवेंद्र पींचा और राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने सीएम का स्वागत किया।
विज्ञापन
हर दोषी को दिलाएंगे सजा
टनकपुर (चंपावत)। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ काम कर रही है। यूकेएसएसएससी की परीक्षा में धांधली करने वालों के खिलाफ एसटीएफ और सतर्कता विभाग बिना किसी दबाव के सख्त कार्रवाई कर रही है। अब तक 45 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। सीएम ने कहा कि हर दोषी को सजा दिलाने तक जांच नहीं रुकेगी। संवाद
35 कंपनियां देंगी 627 युवाओं को रोजगार
टनकपुर (चंपावत)। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में लगे वृहद रोजगार मेले में 627 युवाओं को रोजगार के लिए चयनित किया गया। स्क्रीनिंग के बाद इन युवाओं का चयन हुआ है। मेले में सिडकुल पंतनगर, सितारगंज, खटीमा, काशीपुर से टाटा मोट्र्स, गुजरात अंबुजा सीमेंट, बजाज ऑटो सहित 35 कंपनियां आई थीं। जिला सेवायोजन अधिकारी राजेश दुर्गापाल ने बताया कि रोजगार मेले में 1300 से ज्यादा अभ्यर्थी आए।