{"_id":"64aee0a78fef3eee5d09f206","slug":"19-roads-in-rural-areas-closed-in-champawat-champawat-news-c-229-1-shld1009-457-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चंपावत में ग्रामीण क्षेत्रों की 19 सड़कें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चंपावत में ग्रामीण क्षेत्रों की 19 सड़कें बंद
Wed, 12 Jul 2023 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 12 Jul 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
पाटी की चौड़ासौन-कजीना सड़क से मलबा हटाती मशीन। संवाद
चंपावत। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के विपरीत बुधवार को चंपावत जिले में मामूली बारिश हुई। सुबह बादल, धूप और फिर हल्की बारिश हुई। बुधवार दिनभर टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग खुला रहा। हालांकि जिले की 19 ग्रामीण सड़कें बंद रहीं। इस वजह से कुछ क्षेत्रों में लोगों को आवाजाही के अलावा छुटपुट परेशानी का सामना करना पड़ा।
जिले के सभी प्रमुख शहरों के अलावा अधिकांश स्थानों में बिजली आपूर्ति सुचारु है। इसी तरह पेयजल आपूर्ति भी कमोवेश सामान्य रूप से हो रही है। मंगलवार से दो दिन बंद रहने के बाद बृहस्पतिवार से स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र खुल जाएंगे। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इनसेट
आठ दिन बाद खुली चौड़ासौन-कजीना सड़क
पाटी (चंपावत)। पाटी के दूरस्थ क्षेत्र कजीना गांव को जोड़ने वाली चौड़ासौन-कजीना सड़क आठ दिन बाद बुधवार को खुली। भारी बारिश से मलबा आने से यह सड़क दो जगह बंद हो गई थी। सड़क बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के जेई नंदन प्रसाद ने बताया कि मशीन लगाकर मलबा हटाया गया और बुधवार से सड़क यातायात के लिए सुचारु हो गई। संवाद
विज्ञापन
चंपावत जिले में बंद हैं ये 19 सड़कें
टनकपुर ककरालीगेट-ठुलीगाड़, लड़ाबोरा-क्वारसिंग, पुनाबे-सिप्टी-न्याड़ी, कजीना-पुनौली, मूलाकोट-कांडे-भुइयां, कामाज्यूला-भनार, उद्यूनढुंगा-कोठेरा, खटोली मल्ली-वैला, अमोड़ी-छतकोट, अमोड़ी छतकोट-घुरचुम पाली, सिप्टी-अमकड़िया, चमदेवल-निडिल, चल्थी-नौलापानी, धौन-सल्ली, धौन-बड़ौली, बाराकोट-कोठेरा, एनएच नौ-तल्ला बापरू, टाक खंदक-बल्वाड़ी और मटियानी मोटर मार्ग।
इनसेट
जिले में बारिश का आंकड़ा
चंपावत : 26 मिमी
लोहाघाट : 01 मिमी
पाटी: 21 मिमी
बनबसा: 46 मिमी