फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   पंचायती दावेदारों का भी इम्तिहान लेंगे लोकसभा चुनाव के नतीजे

पंचायती दावेदारों का भी इम्तिहान लेंगे लोकसभा चुनाव के नतीजे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
पंचायती दावेदारों का भी इम्तिहान लेंगे लोकसभा चुनाव के नतीजे
चंपावत। 11 अप्रैल को मतदान 17वीं लोकसभा के लिए हुआ मगर ये चुनावी इम्तिहान सिर्फ राजनीतिक दलों, प्रत्याशियों और विधायकों का ही नहीं है बल्कि त्रिस्तरीय पंचायतों के भावी दावेदारों का भी है। 23 मई को उनकी ताकत और दावे दोनों की हकीकत जग-जाहिर होगी।
विज्ञापन


चंपावत जिले में इस बार 193863 वोटरों में से 109901 (56.69 प्रतिशत) ने मतदान किया। ये मतदान पिछली बार से 1.71 प्रतिशत ज्यादा है। इस बार अधिक मतदान क्या असर दिखाया, इसका नफा-नुकसान किसको होगा, इसका पता तो नतीजे आने पर ही चलेगा। वहीं इस मतदान का असर केंद्र या प्रदेश की राजनीति पर ही नहीं पड़ेगा बल्कि यह त्रिस्तरीय पंचायत के दावेदारों के लिए भी संकेत का काम करेगा।
विज्ञापन


चंपावत जिले के ग्रामीण इलाकों में करीब 82 मतदाता हैं। जिला पंचायत में ही 15 सीटें हैं। जिले के शहरी क्षेत्र के 29459 मतदाताओं में से 20714 ने और ग्रामीण क्षेत्र के 164404 मतदाताओं में से 89187 (52.24 प्रतिशत) लोगों ने वोट डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांवों में न केवल ज्यादा मतदाता है बल्कि ये नतीजे इस साल जून में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के लिए भी महत्वपूर्ण होंगे। चंपावत के जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत, निर्मला महराना और पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश महराना आदि का कहना है कि ये चुनाव ग्रामीण प्रतिनिधियों की ताकत और स्वीकार्यता को परखने का भी इम्तिहान होगा।

जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं जिले के दोनों विधायक
चंपावत जिले में चंपावत और लोहाघाट विधानसभा सीटें हैं। चंपावत के विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी एक बार और लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल दो बार जिला पंचायत के सदस्य रह चुके हैं।


वहीं लोहाघाट के दो बार विधायक और एक बार कैबिनेट मंत्री रह चुके महेंद्र सिंह माहरा पिथौरागढ़ जिला पंचायत के अध्यक्ष रह चुके हैं। जबकि चंपावत के दो बार विधायक रह चुके हेमेश खर्कवाल नगर पालिका के सभासद रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed