{"_id":"5c84045fbdec2214705796be","slug":"181552155743-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस अड्डे पर कम देर रुक रहीं बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस अड्डे पर कम देर रुक रहीं बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिला मुख्यालय के रोडवेज बस अड्डे पर बसें न रुकने से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को शाम साढ़े पांच बजे पिथौरागढ़ डिपो की बस जो रोज लखनऊ के रवाना होने वाली थी, वह बस यात्रियों के लिए 5 मिनट रुकी। इससे पहले कि यात्री बस में चढ़ते ड्राइवर ने बस को दौड़ा दिया। लखनऊ जाने वाले दंपति किशोर पांडेय और रेनू पांडेय अपनी पुत्री से मिलने लखनऊ जाने के लिए बस अड्डे पहुंचे थे। उनके साथ तीन और सवारी लखनऊ जाने के लिए रुकी थीं।
इससे पहले कि वह बस तक पहुंचते चालक ने बस को दौड़ा दिया। तीन सवारियों को टनकपुर तक आल्टो बुक कर जाना पड़ा। जबकि दंपति ने यात्रा को रद्द कर दिया। शुक्रवार को भी 15 यात्रियों को टनकपुर और उससे आगे का सफर करना था। सुबह 10 बजे से यात्री बस का इंतजार कर रहे थे। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।