फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   रोडवेज बस स्टेशन पर पेयजल और शौचालय की व्यवस्था

रोडवेज बस स्टेशन पर पेयजल और शौचालय की व्यवस्था

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टेशन पर पेयजल और शौचालय की व्यवस्था
चंपावत। लंबे इंतजार के बाद 27 जनवरी को चंपावत रोडवेज बस स्टेशन का शुभारंभ तो हुआ, लेकिन स्टेशन पर यात्रियों को सुविधाओं का अब भी इंतजार है। स्टेशन में न पीने के लिए पानी है और न ही शौचालय की व्यवस्था है। पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण शौचालय में ताला लटका हुआ है। इसके चलते मुसाफिरों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


हल्द्वानी जाने को बस स्टेशन पर इंतजार कर रहे करन और उनके परिवार को स्टेशन पर शौचालय के लिए भटकना पड़ा। लोगों का कहना है कि स्टेशन में बसों के पार्क होने की व्यवस्था तो है, लेकिन अभी तक यात्रियों के लिए सुविधा का अभाव है। स्टेशन परिसर में दस लाख रुपये की लागत से बने शौचालय के ताले नहीं खुल सके हैं।
विज्ञापन


शौचालय के संचालक रोहित का कहना है कि पानी की व्यवस्था नहीं होने से इसे शुरू नहीं किया जा सका है। पानी मिलने के बाद ही इसे खोला जा सकेगा।

रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक केएस राणा का कहना है कि नगर पालिका को पेयजल की व्यवस्था करने के लिए लगातार कहा जा रहा है। शौचालय शुरू नहीं होने से मुसाफिरों को समस्याएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका जल्द से जल्द रोडवेज परिसर में स्थित शौचालय में पानी उपलब्ध कराएगा। पेयजल कनेक्शन के लिए जल संस्थान से आग्रह किया जा रहा है।
विजय वर्मा, अध्यक्ष, नगर पालिका, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed