{"_id":"5c27aa6ebdec22571c312227","slug":"181546103406-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन पंचायत नघान के दुबगड़ी तोक से अतिक्रमण हटाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन पंचायत नघान के दुबगड़ी तोक से अतिक्रमण हटाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। वन पंचायत नघान के दुबगड़ी तोक में किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इस संबंध में वन पंचायत सरपंच लक्ष्मण राम की नेतृत्व में ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी सदर को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि कि दुबगड़ी तोक में कुछ अराजक तत्वों ने वन पंचायत की घेराबंदी को तोड़कर उसमें कब्जा जमा लिया है।
कब्जेदारों की ओर से वहां अतिक्रमण हटाने को कहने पर गाली गलौच और धमकी दी जाती है, जबकि पूर्व में वन पंचायत की खुली बैठक में इन कब्जेदारों ने एक सप्ताह के भीतर वन पंचायत की भूमि को खाली करने की बात कही गई थी, लेकिन अब वन पंचायत की भूमि छोड़ने के बजाए ग्रामीणों को धमकी दी जा रही है। इस संबंध में उप जिलाधिकारी सदर सीमा विश्वकर्मा ने संबंधित क्षेत्र के पट्टी पटवारी को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए हैं।