{"_id":"5b50ccab4f1c1b58488b5c82","slug":"181532021931-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के प्रत्येक परिवार को मिलेगा को बिजली का उजाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के प्रत्येक परिवार को मिलेगा को बिजली का उजाला
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऊर्जा के क्षेत्र में चलाई जा रही सौभाग्य योजना के लाभार्थियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार देश के प्रत्येक परिवार को बिजली मिले इसके लिए गंभीरता से कार्य कर रही हैं। कम समय में लोगों के घरों तक बिजली पहुंचे इसके लिए कैंप लगाने जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हर घर को रोशन करने के संकल्प के तहत प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) की शुरूआत की गई है। इसके तहत बचे हुए सभी घरों को बिजली का कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना में चार करोड़ गरीब परिवारों को बिजली उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। इस योजना के अंतर्गत वर्तमान में 90 लाख घरों में बिजली पहुॅच चुकी है तथा दूरस्थ क्षेत्रों में सौर ऊर्जा का प्रयोग भी किया जा रहा है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता राजेश मौर्या, सहायक अभियंता विकास भारती, मौनकांडा के लाभार्थी रमेश राम और भगवान राम आदि मौजूद रहे।