फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   तय समय से दो घंटे देर से रवाना हुई रोडवेज की बस

तय समय से दो घंटे देर से रवाना हुई रोडवेज की बस

Fri, 22 Jun 2018 11:32 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
तय समय से दो घंटे देर से रवाना हुई रोडवेज की बस
चंपावत। उत्तराखंड परिवहन निगम मनमानी करने से बाज नहीं आ रहा है। परिवहन निगम की लापरवाही के चलते रोडवेज की बस में सवार यात्रियों को दो घंटे इंतजार करना पड़ा। टिकट मशीन लोड न होने की शिकायत के बाद रोडवेज की बस यात्रियों को लेकर दो घंटे बाद रवाना हुई। इस दौरान यात्रियों की चालक के साथ नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

चंपावत से नैनीताल जा रही बस यूके 07 ए 3281 को शुक्रवार को सुबह आठ बजे नैनीताल जाना था, लेकिन यह बस काफी देर तक मोटर स्टेशन में ही खड़ी रही। एक घंटे से अधिक समय बीतने के बाद बस में सवार यात्रियों ने हंगामा काटना शुरू किया। यात्रियों की बस चालक हरीश जोशी के साथ नोकझोंक हो गई। चालक ने बताया कि बस को तय समय पर मोटर स्टेशन में खड़ा कर दिया गया था लेकिन बस का परिचालक समय से नहीं पहुंच पाया। उनका कहना था कि बगैर परिचालक के बस को रवाना नहीं किया जा सकता। परिचालक का इंतजार करते दो घंटे बीत गए। इसी दौरान अधिवक्ता पवन ज्योति मनराल ने लोहाघाट रोडवेज के फोरमैन दीपक ज्याला को सूचना दी। तकरीबन पौने दस बजे परिचालक लोहाघाट से टिकट मशीन लेकर चंपावत पहुंचे। इसके बाद यात्रियों की परिचालक से भी बहस हुई। बाद में स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों को किसी तरह से समझाया। तब कहीं जाकर दो घंटे देरी के बाद बस नैनीताल रवाना हो सकी। रोडवेज कंट्रोल रूम के संचालक शंकर पाल ने बताया कि सर्वर डाउन होने से टिकट मशीन लोड नहीं हो सकी। इसके चलते देरी हुई। बाद में परिचालक को दूसरी टिकट मशीन दी गई।
विज्ञापन



तय समय से दो घंटे देर से रवाना हुई रोडवेज की बस
चालक, परिचालक और यात्रियों के बीच हुई नोकझोंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed