{"_id":"5b09b0944f1c1bfd6e8b4be8","slug":"181527361684-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूखीढांग में पानी की समस्या से जूझ रहे हैं तीर्थ यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूखीढांग में पानी की समस्या से जूझ रहे हैं तीर्थ यात्री
Updated Sun, 27 May 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग के मध्य में स्थित सूखीढांग और बृजनगर में पीने के पानी की समस्या के कारण श्रीरीठासाहिब जाने वाले तीर्थ यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राजमार्ग के चौड़ीकरण कार्य के लिए सूखीढांग और बृजनगर में लगाए गए हैंडपंपों को उखाड़ तो दिया, लेकिन सड़क का कटिंग कार्य पूर्ण होने के बाद भी जल संस्थान की ओर से हैंडपंपों को फिर से स्थापित नहीं किया। इससे लोगों और तीर्थयात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय व्यापारियों ने जल्द हैंडपंप पुर्नस्थापित न किए जाने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। राजमार्ग पर स्थित बृजनगर, सूखीढांग के अलावा आमखर्क, सिलाड़ आदि गांवों में भी पेयजल संकट गहराया हुआ है। राजमार्ग में प्रतिदिन आवागमन करने वाले निजी वाहनों, टैक्सियों, ट्रकों, बसों के अलावा रीठासाहिब आने जाने वाले सिख तीर्थयात्रियों को पीने के पानी के संकट से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है इस संबंध में उन्होंने पूर्व में विधायक कैलाश गहतोड़ी और डीएम डा.अहमद इकबाल आदि को ज्ञापन सौंपे गए हैं। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।