{"_id":"5ac8fd9f4f1c1bed618b6227","slug":"181523121567-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा बैराज का बिजली कनेक्शन जुड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा बैराज का बिजली कनेक्शन जुड़ा
Updated Sat, 07 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। शारदा बैराज का कटा बिजली कनेक्शन यूपीसीएल ने आखिरकार शनिवार को जोड़ दिया है। बिजली उपभोग की बकाया राशि का भुगतान नहीं करने पर यूपीसीएल ने 26 मार्च को यूपी सिंचाई विभाग के शारदा हेडवर्क्स स्थित शारदा बैराज का कनेक्शन काट दिया था।
तब से अब तक बैराज में बिजली नहीं होने से वहां रात होते ही अंधकार छा जाता था। साथ ही पेयजल की समस्या भी पैदा हो गई थी। विभाग के अवर अभियंता प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि यूपी सिंचाई विभाग ने यूपीसीएल को पांच लाख का भुगतान कर दिया है। शेष भुगतान के लिए तीन माह का समय मांगा गया है। बताया कि यूपीसीएल मुख्यालय देहरादून से आए आदेश के बाद शनिवार दोपहर बाद शारदा बैराज क्षेत्र का कनेक्शन जोड़ दिया गया। इससे बैराज कर्मियों और आसपास रहने वालों ने राहत की सांस ली है।