{"_id":"5a4fb5bc4f1c1b41198b50e2","slug":"181515173308-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीजै कौन उपाय, भवन नहीं आए कन्हाई...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीजै कौन उपाय, भवन नहीं आए कन्हाई...
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा से लगे लोहाघाट विकासखंड के मडलक में बैठकी होली की धूम शुरू हो गई है। देर रात तक हुई बैठकी होली की महफिल में होल्यारों ने विभिन्न रागों में होली का गायन कर श्रोताओं की वाहवाही लूटी। देर रात तक श्रोता होली के गीतों में झूमते रहे।
दिवान सिंह के आवास में आयोजित बैठकी होली का शुभारंभ भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भुवन चंद्र भट्ट, पूर्णानंद शर्मा ने किया। पूर्णानंद शर्मा ने कीजै कौन उपाय, भवन नहीं आए कन्हाई गीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्ति भाव से सराबोर कर दिया। वासुदेव उपाध्याय ने तू मृत्यु लोक में आई भृंग तारिणी गंगे गीत की शानदार प्रस्तुति दी। भुवन पांडेय ने गणपति को भज लेहो रसिक आदि कहावे, दिवान सिंह पुजारी ने भव भंजन गुण गाऊं मैं अपने राम को मनाऊं, लक्ष्मी दत्त पांडेय ने अंजलि सुत प्रभुवन भावा राम गुण गावें सिया राम गुण गावैं गीतों की प्रस्तुति दी।
इस मौके पर दयाकृष्ण ने अबकी टेर हमारी, लाज रखो गिरधारी, पूरन चंद्र ने महाराज गजानन आओ, मेरी सभा में रंग बरसाओ गीत प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। इस मौके पर वासुदेव, बद्री सिंह, शंकर सिंह, पुष्कर बोरा, लक्ष्मी दत्त, खिलानंद आदि कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी।