{"_id":"5a3bf4e14f1c1baf678c2f86","slug":"181513878753-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ककरालीगेट ने विचई को दो विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ककरालीगेट ने विचई को दो विकेट से हराया
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
क्षेत्र के दिवंगत खिलाड़ी मोहन सिंह तड़ागी की स्मृति में चल रही टी-20 लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को ककरालीगेट इलेवन ने विचई इलेवन को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया है। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्या उर्मिला चंद ने किया।
स्टेडियम मैदान में चल रही प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को ककरालीगेट इलेवन और विचई इलेवन के बीच मुकाबला हुआ। विचई इलेवन ने निर्धारित 20 ओवरों में 125 रनों का स्कोर खड़ा किया। दीपक कार्की ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। वहीं ककरालीगेट के गेंदबाज योगेश मठपाल ने चार विकेट लिए। जवाब में ककरालीगेट ने आठ विकेट गवांकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। योगेश मठपाल ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। विचई के गेेंदबाज निखिल चंद ने 3 विकेट लिए। मैच के निर्णायक दीपक पचौली, कुलदीप कुमार थे। ककरालीगेट इलेवन के खिलाड़ी योगेश मठपाल को मेन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। आयोजक कमेटी के संरक्षक रिपुदमन सिंह तड़ागी, दीपक सेेठी, प्रकाश सिंह, बच्ची नाथ, बबलू, कमल, मानबहादुर पाल आदि प्रतियोगिता के आयोजन में जुटे हैं।