{"_id":"5a0b28cf4f1c1b76678bb3c4","slug":"181510680783-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यज्ञ और हवन के साथ रैघांव में रामलीला का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यज्ञ और हवन के साथ रैघांव में रामलीला का समापन
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। जिले के बाराकोट विकासखंड के रैघांव में चल रहे रामलीला मंचन का यज्ञ और हवन के साथ समापन किया गया। रामलीला के अंतिम दिन लव कुश कांड का मंचन किया गया। जिसे देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। हवन यज्ञ में पंडित निर्मल बगौली और राजू बगौली ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए।
जिसमें व्यवस्थापक गोविंद अधिकारी, भोपाल अधिकारी, सुदर्शन सिंह, रघुवर सिंह, हरीश प्रधान आदि ने आहूतियां दी। जिसमें लुवाकोट, रैघांव और बैड़ा के तमाम लोग मौजूद रहे। इससे पूर्व रामलीला कमेटी अध्यक्ष खड़क सिंह, संचालक पान सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष नीरज सिंह अधिकारी, मनोज अधिकारी आदि ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।