{"_id":"598f438a4f1c1b362a8b4991","slug":"181502561162-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैराज मार्ग में कूड़ा स्थल पर उठ रही भारी दुर्गंध, राहगिर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैराज मार्ग में कूड़ा स्थल पर उठ रही भारी दुर्गंध, राहगिर परेशान
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नगर पालिका के बैराज मार्ग के कूड़ा स्थल से उठ रही दुर्गंध राहगीरों के लिए मुसीबत बनी है। इस मार्ग से भारत-नेपाल को लोग आवाजाही करते हैं। साथ ही सुबह-शाम घूमने वाले भी इसी मार्ग से जाते हैं। इन सभी का कूड़ा स्थल के पास से गुजरना मुश्किल हो रहा है।
शहर के बैराज मार्ग से भारत-नेपाल के बीच आवाजाही होती है। न सिर्फ हर दिन सैकड़ों की संख्या में दोनों देशों के लोग इस मार्ग से आवाजाही करते हैं, बल्कि सुबह-शाम घूमने वालों की भी इस मार्ग पर खासी भीड़ रहती है। मार्ग पर नगर पालिका द्वारा मस्जिद के नीचे कूड़ा स्थल बनाया है, जहां पूरे शहर का कूड़ा एकत्र कर डाला जाता है। इन दिनों बारिश और गर्मी के कारण कूड़ा स्थल से उठ रही दुर्गंध से लोगों का वहां से गुजरना मुुश्किल हो रहा है। स्थिति यह है कि आवाजाही कर रहे लोगों को नाक दबाकर इस स्थान पर आवाजाही करनी पड़ रही है। शनिवार को मामला एसडीएम अनिल चन्याल के पास पहुंचने पर उन्होंने पालिका प्रशासन को दुर्गंध दूर करने को कीटनाशक एवं अन्य रसायनों का छिड़काव करने या फिर कूड़े को दबाने के निर्देश दिए हैं।