फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   इनपुट:रक्षाबंधन के जरिए नशा मुक्ति की प्रेरणा

इनपुट:रक्षाबंधन के जरिए नशा मुक्ति की प्रेरणा

Sun, 06 Aug 2017 11:24 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
इनपुट:रक्षाबंधन के जरिए नशा मुक्ति की प्रेरणा

विज्ञापन

चंपावत। क्वैराला घाटी में रक्षा बंधन नए अंदाज में मनाया जाता है। बीते दो वर्षों से यहां क्वैराला घाटी में इस दिन नशा मुक्ति को लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। राखी बांधने के बाद नशा न करने की लोगों को शपथ दिलाई जाती है। राखी में आमतौर पर नगदी देने का रिवाज है। अब भी इसमें बदलाव नहीं हुआ है। वहीं भाई विहीन बहनें अपने निकट के रिश्ते के भाइयों को राखी बांधती है।

रक्षाबंधन का पर्व सामवेदी तिवारी समाज 7 अगस्त को नहीं मनाएगा। यहां के लोगों की कलाई में सोमवार को राखी नहीं बंधेंगी। यहां के लोग 24 अगस्त को हरताली तीज को राखी का पर्व मनाएंगे। नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी सहित सामवेदी गौतम गोत्र के तिवारी समाज के लोग 7 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व नहीं मनाएंगे। इसकी वजह इस शाखा के लोगों का साम वेदों का अनुयायी होना है। इस समुदाय के बुजुर्ग पंडित हरिदत्त तिवारी का कहना है कि यज्ञोपवीत बदलने को हरताली तृतीया का दिन शुभ माना जाता है। इस कारण उनकी राखी मनाने का वक्त अलग होता है। आषाढ़ की पूर्णिमा के बजाय अगले शुभ दिन हरताली तृतीया भाद्रपद शुक्ल पक्ष को इस पर्व को मनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed