फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   श्री पूर्णागिरि टैक्सी एसोसिएशन के चुनाव को लेकर थम नहीं रहा विवाद

श्री पूर्णागिरि टैक्सी एसोसिएशन के चुनाव को लेकर थम नहीं रहा विवाद

Sat, 05 Aug 2017 11:24 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
श्री पूर्णागिरि टैक्सी एसोसिएशन के चुनाव को लेकर थम नहीं रहा विवाद

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
श्री पूर्णागिरि टैक्सी एसोसिएशन के चुनाव को लेकर विवाद थम नहीं रहा है। कुछ टैक्सी मालिकों द्वारा अलग यूनियन बनाने के बाद अब टैक्सी एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने भी समर्थकों के साथ चुनाव को विरोध किया है। एसडीएम को दिए ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि अध्यक्ष होने के बावजूद उन्हें चुनाव को लेकर बैठक की सूचना नहीं दी गई। इधर, एसोसिएशन के संरक्षक मंडल ने कहा है कि चुनाव हर हाल में नियत तिथि पर ही होंगे। उन्होंने कहा कि यूनियन की मौजूदा कार्यकारिणी का कार्यकाल चार साल पहले ही पूरा हो चुका है और फिर एसोसिएशन की मौजूदा कार्यकारिणी ने यूनियन के रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण भी नहीं कराया है।



टैक्सी एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को छोड़ अन्य पदाधिकारियों और संरक्षक मंडल की बैठक में दस अगस्त को एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव की तिथि घोषित की गई है। इसके लिए दावेदारों ने नामांकन भी दर्ज किए हैं। इस बीच शुक्रवार को जहां उचौलीगोठ, थ्वालखेड़ा और गैंड़ाखाली के टैक्सी मालिकों ने अपनी अलग यूनियन बनाने की बात कहते हुए चुनाव में हिस्सा न लेने की बात कही है, वहीं अब निवर्तमान अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता और उपाध्यक्ष जगदीश गंगवार भी चुनाव के विरोध में खड़े हो गए हैं। एसडीएम को दिए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि चुनाव कराने वाले लोगों का एसोसिएशन से कोई नाता नहीं है और ये लोग यूनियन में अव्यवस्था पैदा करना चाहते हैं। उन्होंने यूनियन में अल्टो कार यूनियन के समायोजन का भी विरोध किया है। ज्ञापन में भुवन चंद्र, बंटी, सलमान, शानू, पिंटू, कमल गुप्ता, मो. सलीम, खुर्शीद, शकील, मुकेश आदि के हस्ताक्षर हैं। इधर, एसोसिएशन के संरक्षक मंडल लक्ष्मण सिंह पाटनी, करन सिंह सजवान, केएन पांडेय और सुलेमान सिद्दीकी ने साफ किया है कि चुनाव तय तिथि में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed