फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   सहकारिता की योजनाओं का लाभ उठाएं

सहकारिता की योजनाओं का लाभ उठाएं

Sat, 01 Jul 2017 11:32 PM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
सहकारिता की योजनाओं का लाभ उठाएं

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट विकासखंड में सात दिनी अंतरराष्ट्रीय सहकारिता सप्ताह शुरू हो गया है। शनिवार को ब्लॉक सभागार में पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक के निदेशक हयात सिंह माहरा ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने सहकारिता विभाग की जानकारियां देने के साथ लोगों से इससे जुड़कर लाभ उठाने को कहा।


साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष भुवन सुतेड़ी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में सहकारिता विभाग के जिला सहायक निबंधक पान सिंह राणा, एडीओ (सहकारिता) कमला माहरा, पर्यवेक्षक रुचि शुक्ला, सचिव महेश बोहरा, बीडीओ कुंदन सिंह नयाल ने सहकारिता विभाग की ओर से दिए जाने वाले कृषि ऋण, सहभागिता ऋण, भेड़पालन, बकरी पालन, दुग्ध उत्पादन, समूह कार्यकारिणी ऋणों की जानकारी दी। सहकारिता से जुड़ने के लिए उत्तराखंड सरकार की ओर से 9759500500 नंबर पर मिस कॉल करके सदस्यता लेने को कहा गया है। इस मौके पर ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष ललित मोहन जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष अध्यक्ष चांद सिंह बोहरा, मदन राम, महेंद्र सिंह, महेश सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed