{"_id":"5942cab54f1c1b47018b467a","slug":"181497549493-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के सामान के साथ किशोर को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के सामान के साथ किशोर को दबोचा
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पुलिस चैक पोस्ट के पास तीन जून की रात को एक परचून की दुकान में हुई चोरी का खुलासा हो गया। पुलिस ने चोरी किए गए सामान के साथ एक किशोर को दबोचा है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि दुकान के पीछे से खिड़की की चिटकनी खोलकर उसने चोरी की। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 380/457 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
दुकान स्वामी दिनेश सुतेड़ी ने चार जून को पुलिस में तहरीर देकर उनकी दुकान से सामान चोरी होने की रिपोर्ट दी दर्ज कराई थी। पुलिस ने दुकान का निरीक्षण करने के बाद आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी। दुकान स्वामी का कहना था कि चोरों द्वारा दुकान में पर्स में रखी नकदी, एक हजार रुपये के रिचार्ज कूपन, दो सिम का फ्लैक्सी मोबाइल, इसमें एक हजार रुपये का बैलेंस था, सिगरेट के 80 पैकेट, चॉकलेट का एक डिब्बा, दो स्पीकर, घड़ी चुराई थी। थानाध्यक्ष नौटियाल ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम ने गैस गोदाम के पास के एक किशोर के घर की तलाशी ली तो चोरी का माल बरामद हुआ। आरोपी के पास से मोबाइल, रिचार्ज कूपन, स्पीकर, घड़ी, पर्स बरामद किए गए। किशोर को माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ के अलावा एसआई मनोज चंद, एसआई नीरज वल्दिया, बिहारी लाल शामिल थे।