फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   18 inspectors and sub-inspectors here and there in Champawat

Champawat News: चंपावत में 18 निरीक्षक और उपनिरीक्षक इधर से उधर

Thu, 27 Jun 2024 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 27 Jun 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
18 inspectors and sub-inspectors here and there in Champawat
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश चंद्र उपाध्याय। संवाद
चंपावत। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों समेत 18 स्थानांतरण किए हैं। एसपी ने स्थानांतरण आदेश जारी करते हुए चंपावत कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक योगेश उपाध्याय को टनकपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है, जबकि प्रभारी निरीक्षक रीठा साहिब प्रताप सिंह नेगी को चंपावत कोतवाली भेजा गया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पंचेश्वर इंद्रजीत को प्रभारी एएचटीयू बनबसा, थानाध्यक्ष पाटी सुरेंद्र सिंह कोरंगा को वरिष्ठ उप निरीक्षक टनकपुर, उपनिरीक्षक बीएस बिष्ट को थाना टनकपुर को वरिष्ठ उपनिरीक्षक चंपावत, उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट को पुलिस लाइन चंपावत को थानाध्यक्ष रीठा साहिब, उपनिरीक्षक कैलाश जोशी कोतवाली पंचेश्वर को प्रभारी साइबर सेल टनकपुर भेजा गया है।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक पुलिस लाइन राकेश कठायत को चौकी प्रभारी ठुलीगाड़, चौकी प्रभारी ठुलीगाड़ उपनिरीक्षक हरीश प्रसाद को चौकी प्रभारी बाराकोट, थानाध्यक्ष अस्थायी थाना भैरव मंदिर उपनिरीक्षक देवनाथ गोस्वामी को थानाध्यक्ष पाटी, थानाध्यक्ष अस्थाई भैरव मंदिर उप निरीक्षक हेमंत कठैत को प्रभारी कोतवाली पंचेश्वर, चौकी प्रभारी बाराकोट अरविंद कुमार और कोतवाली चंपावत के एसआई प्रदीप मिश्रा को थाना टनकपुर, प्रभारी सम्मन सेल कुंदन बोरा को थाना लोहाघाट, एसआई चंपावत पुलिस लाइन हरीश पुरी को प्रभारी सम्मन सेल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई एएचटीयू बनबसा हिमानी गहतोड़ी को थाना टनकपुर, एसएसआई पाटी थाना राधिका भंडारी को बाजार चौकी चंपावत और साइबर सेल टनकपुर एसआई पिंकी धामी का कोतवाली पंचेश्वर स्थानांतरण किया गया है।

उपाध्याय ने प्रभारी निरीक्षण कोतवाली का चार्ज

टनकपुर। नवनियुक्त कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश चंद्र उपाध्याय ने कार्यभार संभाल लिया है। उपाध्याय ने कहा कि उनकी प्राथमिकता बेहतर कानून व्यवस्था और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश होगा।


- पुलिस कर्मियों को दिए मानसूनकाल में अलर्ट रहने के निर्देश

पिथौरागढ़। एसपी रेखा यादव ने चार निरीक्षक और 18 उप निरीक्षकों को एक थाने से दूसरे थाने और चौकियों में स्थानांतरित किया है। उन्होंने सभी से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
बुधवार को एसपी ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचूला कुंवर सिंह रावत को प्रभारी निरीक्षक अस्कोट जबकि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट बिजेंद्र शाह को धारचूला कोतवाली की जिम्मेदारी दी है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अस्कोट प्रकाश चंद्र जोशी को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीबी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीबी संजीव कुमार को पुलिस कार्यालय पिथौरागढ़ में स्थानांतरित किया है।
एसआई महेश चंद्र जोशी को वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ से थानाध्यक्ष बेड़ीनाग की जिम्मेदारी दी है। थानाध्यक्ष गंगोलीहाट मंगल सिंह को नाचनी थाने की जिम्मेदारी दी है। थानाध्यक्ष बलुवाकोट अनिल आर्या को थानाध्यक्ष पांगला की जिम्मेदारी दी है।

बेड़ीनाग में तैनात एसआई चंदन सिंह को थानाध्यक्ष बलुवाकोट बनाया है। थानाध्यक्ष थल मदन सिंह बिष्ट को वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी दी है। घाट चौकी प्रभारी एसआई योगेश कुमार को चौकी प्रभारी ऐंचोली की जिम्मेदारी दी है। चौकी प्रभारी पनार एसआई हरीश सिंह को वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली अस्कोट की जिम्मेदारी दी है। मुनस्यारी थाने से एसआई भुवन चंद्र मासीवाल को चौकी प्रभारी मदकोट बनाया है। थाना प्रभारी नाचनी अंबी राम को थानाध्यक्ष थल बनाया है। थाना प्रभारी झूलाघाट सुरेश कंबोज को थाना प्रभारी डीडीहाट बनाया है। पुलिस लाइन पिथौरागढ़ से एसआई हीरा सिंह डांगी को थाना प्रभारी गंगोलीहाट बनाया है। चौकी प्रभारी वड्डा एसआई जितेंद्र सोराड़ी को चौकी प्रभारी घाट की जिम्मेदारी दी है। चौकी प्रभारी ऐंचोली शंकर सिंह रावत को चौकी प्रभारी वड्डा बनाया है। बेड़ीनाग थाने में तैनात एसआई बसंत टम्टा को चौकी प्रभारी चौकोड़ी बनाया है। कोतवाली पिथौरागढ़ में तैनात एसआई आरती को थानाध्यक्ष झूलाघाट की जिम्मेदारी दी है। एसआई कमलेश जोशी को पुलिस लाइन पिथौरागढ़ से कोतवाली पिथौरागढ़ में तैनात किया है। पुलिस लाइन पिथौरागढ़ से एसआई गणेश दत्त जोशी को गंगोलीहाट थाने और पुलिस लाइन पिथौरागढ़ से एसआई भुवन चंद्र गहतोड़ी को बेड़ीनाग थाने में तैनात किया है।

एसपी रेखा यादव का कहना है कि थानाध्यक्ष और निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। सभी को मानसूनकाल में अलर्ट रहने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed