{"_id":"5cb75ee9bdec226dae66b156","slug":"171555521257-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज इम्पलाइज यूनियन की क्षेत्रीय कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज इम्पलाइज यूनियन की क्षेत्रीय कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन की क्षेत्रीय कार्यकारिणी के चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। इस मौके पर पूरन राम अध्यक्ष और कपिल त्रिपाठी मंत्री निर्वाचित किए गए। कर्मचारी नेताओं ने नेपाल मैत्री बस सेवा की आड़ में अवैध बसों के संचालन पर कड़ा रोष जताते इस पर अंकुश लगाने की मांग उठाई।
संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय में बतौर चुनाव अधिकारी प्रांतीय अध्यक्ष रविंद्र भगत की देखरेख में शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया में किसी भी पद के लिए एक से अधिक की दावेदारी न आने पर सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित किए गए।
अध्यक्ष और मंत्री के अलावा वीरेंद्र पुरी संरक्षक, देवेंद्र मिश्रा और अनिल जोशी उपाध्यक्ष, प्रदीप त्रिपाठी और अजीत गुप्ता संयुक्त मंत्री, हरि सिंह महर संगठन मंत्री, हरीश कुमार कोषाध्यक्ष, धमेंद्र कुमार लेखा परीक्षक, अनिल पैट्रिक प्रचार मंत्री, हरहरी राणा कार्यालय सचिव निर्वाचित चुने गए। इसके अलावा एए खान क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य और राजेंद्र सिंह प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं।
विज्ञापन
चुनाव बाद हुई बैठक में कर्मचारी नेताओं ने कहा कि भारत-नेपाल मैत्री बसों के संचालन की आड़ में कई अवैध बसों का संचालन हो रहा है, जिससे निगम की आय प्रभावित हो रही है। मार्ग पर अनुबंधित ढाबा संचालकों की मनमानी और वेतन भुगतान में देरी के खिलाफ आंदोलन की राह पकड़ने की चेतावनी दी है। इस मौके पर चंद्रशेखर पांडेय, राजेंद्र महर, भवान सिंह, हुकुम चंद, सतनाम, अलीम खान आदि मौजूद थे।