{"_id":"5c703840bdec224b6e13af04","slug":"171550858304-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। समग्र शिक्षा अभियान के तहत शुक्रवार को जिला मुख्यालय के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान संबंधी जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में चंपावत जिले के इंस्पायर अवार्ड से सम्मानित छात्र-छात्राओं सहित अनेक शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। शुभारंभ सीईओ आरसी पुरोहित ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। राष्ट्रीय आविष्कार कार्यशाला में विवेकानंद विद्या मंदिर के छात्र धीरज बिष्ट ने बताया कि वर्तमान में जल प्रदूषण से कारण अनेक प्रकार के रोग उत्पन्न हो रहे हैं।
धीरज बिष्ट ने गंडक नदी के बारे में अपना शोध पत्र बनाया है। इस मौके पर विवेकानंद विद्यामंदिर टनकपुर के छात्र अक्षय पांडेय, जीआईसी भिंगराड़ा की प्रीति भट्ट, पल्सों हाईस्कूल की काजल जोशी और छीनीगोठ हाईस्कूल के भुवन भट्ट को वर्ष 2018 के राष्ट्रीय आविष्कार पुरस्कार प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की व उनको आगे भी इसी तरह मुकाम हासिल करने को कहा। वहां बीईओ अंशुल बिष्ट, डॉ. बीडी सुतेड़ी, प्रधानाचार्या निधि सक्सेना, नीरज पांडेय, कैलाश भट्ट्, बीएन उपाध्याय, नवीन पंत आदि थे।