फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   विकास कार्यो की जमीनी हकीकत की पड़ताल करेंगे आंदोलनकारी

विकास कार्यो की जमीनी हकीकत की पड़ताल करेंगे आंदोलनकारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
विकास कार्यो की जमीनी हकीकत की पड़ताल करेंगे आंदोलनकारी
लोहाघाट (चंपावत)। चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों ने जिले में हुए विभिन्न विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानने के लिए सूचना का अधिकार (आरटीआई) का उपयोग करने का निर्णय लिया है। बाराकोट में वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी नवीन मुरारी के संचालन में हुई बैठक में ये निर्णय लिया गया। आरटीआई लेने से पूर्व विकास कार्यों का मौका मुआयना किया जाएगा।
विज्ञापन


विकास कार्यों में लोगों की सहभागिता के लिए गांव और शहर स्तर पर एक समिति का गठन करने की बात कही गई। ये समिति कार्यों की गुणवत्ता के साथ पारदर्शिता पर नजर रखेगी। इसके लिए जिला स्तर पर 11 सदस्यीय राज्य आंदोलनकारियों की समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें पांच राज्य आंदोलनकारी अधिवक्ता रहेंगे।
विज्ञापन


बैठक में वास्तविक राज्य आंदोलनकारियों को चिह्नित करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। बैठक में बृजेश माहरा, प्रदीप मुरारी, नारायण सिंह, प्रताप सिंह अधिकारी, रमेश गड़कोटी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed