फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग उपाघ्यक्ष ने किया स्कूलों का निरीक्षण

राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग उपाघ्यक्ष ने किया स्कूलों का निरीक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग उपाघ्यक्ष ने किया स्कूलों का निरीक्षण
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष कुंदन लाल सक्सेना ने टनकपुर और बनबसा के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को देहरादून से यहां पहुंचे राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष ने टनकपुर और बनबसा के स्कूलों में शौचालयों, पेयजल, छात्र संख्या, ओबीसी, एससी, एसटी छात्राओं की संख्या, छात्रवृत्ति आदि के बारे जानकारियां हासिल की। उन्होंने विभिन्न स्कूलों में एमडीएम भोजन व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। टनकपुर में जीजीआईसी, बनबसा जीजीआईसी, भजनुपर और गुदमी स्थित विद्यालयों का निरीक्षण किया।

टनकपुर जीजीआईसी की प्रधानाचार्या अनुराधा दुबे ने बताया कि विद्यालय की छात्रा संख्या 1044 है। शिक्षकों की कमी है, भवन खस्ता हाल है। ओबीसी, एससी, एसटी वर्ग की 150 छात्राओं ने छात्रवृत्ति के आवेदन किया था जो आजतक नहीं मिली। इस मौके पर मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित, खंड शिक्षाधिकारी अंशुल बिष्ट, तहसीलदार पूनम पंत, समाज कल्याण अधिकारी डीडी आर्य, प्रशासनिक अधिकारी मोहन गिरि, श्रम अधिकारी मिनाक्षी भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


उधर, तहसीलदार पूनम पंत ने बताया कि बनबसा के स्कूलों में उपस्थिति पंजिका दुरुस्त रखने, साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने को कहा। छात्रवृत्ति के संबंध में स्कूलों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों से भी संवाद किया। भोजन माताओं को खाना पकाते समय सिर पर टोपी और एप्रिन पहनने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed