{"_id":"5c0ea1cebdec22414f578d38","slug":"171544462798-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य विज्ञान महोत्सव को चयनित छात्रों की पीठ थपथपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य विज्ञान महोत्सव को चयनित छात्रों की पीठ थपथपाई
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट विकासखंड के जीआईसी बापरू के दो बाल वैज्ञानिक सचिन उपाध्याय और हिमांशु उपाध्याय का राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस और विज्ञान महोत्सव के लिए चयन हुआ है। प्रधानाचार्य चंद्रप्रकाश गौतम की अध्यक्षता और हरीश चंद्र कलोनी के संचालन में हुए कार्यक्रम में दोनों छात्राओं, मार्गदर्शक शिक्षक राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त राजेंद्र कुमार गड़कोटी की सफलता पर बधाई दी। कहा कि दोनों ही बाल वैज्ञानिकों ने अपनी वैज्ञानिक सोच के जरिए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञान शिक्षक गड़कोटी ने बताया कि जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में बाल वैज्ञानिकों ने कुमाऊंनी भवन शिल्प कला के जरिए पुराने भवन में अपनी परंपरा संजोए होने जबकि नई तकनीक जल्द खराब होने पर शोधपत्र प्रस्तुत किया था। विज्ञान महोत्सव में परिवहन संचार के अंतर्गत बनाया गया हाईड्रोलिक ब्रिज आपदा प्रबंधन के लिए कारगर तकनीक हो सकती है। बाल वैज्ञानिकों के चयन पर मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित, बीईओ आरआर लोहिया, भवान सिंह फर्त्याल, किशन महर, भरत कुमार, आर्येंद्र गंगवार, छत्रपाल पटेल, मोहननाथ गोस्वामी, नारायण सिंह फत्र्याल आदि ने बधाई दी है।