फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   घर के साथ अब नगर निकायों में दम दिखाएंगी महिलाएं

घर के साथ अब नगर निकायों में दम दिखाएंगी महिलाएं

Thu, 22 Nov 2018 11:40 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
घर के साथ अब नगर निकायों में दम दिखाएंगी महिलाएं
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर/बनबसा। चंपावत जिले की चार नगर निकायों में सिर्फ एक ही महिला अध्यक्ष चुनी गई हैं। और वह भी महिला आरक्षित सीट बनबसा से। इसके अलावा जिले के कुल 34 वार्डों में 14 महिला प्रतिनिधि हैं। इन सभासदों में से 8 गृहणी हैं। इसके बावजूद अब नगर निकाय में नुमाइंदगी मिलने के बाद उनके इरादे बदल गए हैं।
विज्ञापन


बनबसा नगर पंचायत की नव निर्वाचित अध्यक्ष रेणु अग्रवाल का कहना है कि अब तक उन्होंने घर के भीतर की व्यवस्था को संभाला मगर अब उनकी जिम्मेदारी बदल गई है। बनबसा नगर उनका घर है और इस पहली नगर पंचायत को संवाराने से लेकर लोगों को स्वास्थ्य सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए काम करना उनका लक्ष्य है।
विज्ञापन


इस काम में किसी तरह की हीलहवाली नहीं की जाएगी। वहीं जिले की महिला सभासदों का कहना है कि वे पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगी। अपने काम में किसी की दखलंदाजी को बर्दाश्त नहीं करेंगी। नगर की सफाई उनके लिए पहला काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधि स्नातक हैं टनकपुर के नव निर्वाचित अध्यक्ष विपिन वर्मा
चंपावत। नगर निकाय की सियासत में पढ़े-लिखे लोगों की तादात बढ़ रही है। टनकपुर नगर पालिका के नव निर्वाचित अध्यक्ष विपिन वर्मा स्नातकोत्तर और विधि स्नातक हैं। वहीं शेष तीन नगर निकायों के अध्यक्ष इंटर पढ़े हैं। बनबसा नगर पंचायत की नव निर्वाचित अध्यक्ष रेणु अग्रवाल, लोहाघाट के अध्यक्ष गोविंद वर्मा और चंपावत नगर पालिका के अध्यक्ष विजय वर्मा की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट हैं। गोविंद वर्मा और विजय वर्मा कारोबारी क्षेत्र के महारथियों में गिने जाते हैं। सामाजिकता के अलावा लोगों के मुद्दों के लिए प्रखरता से आवाज उठाने में आगे रहे हैं।

वहीं जिले के 34 सभासदों में से 16 स्नातक से अधिक पढ़े हैं। चार सभासद पीजी हैं। मात्र दो लोग आठवीं पास हैं। चंपावत पालिका की नव निर्वाचित सभासद बबीता भट्ट फिलहाल राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में संविदा में एलटी में पढ़ाती हैं।


गंगोलीहाट हाट कालिका में मत्था टेक लौटे विजय
चंपावत। चंपावत नगर पालिका के नव निर्वाचित अध्यक्ष विजय वर्मा गंगोलीहाट के हाट कालिका मंदिर में मां काली के दर्शन कर लौट आए हैं। साथियों के साथ बुधवार को उन्होंने यहां से 100 किमी दूर मां कालिका जाकर नगर पालिका अध्यक्ष के तौर पर मिली जिम्मेदारियों को ठीक से निभाने का आशीर्वाद मांगा। हाट कालिका मंदिर में जाने वालों में पूर्व सभासद नरेश जोशी, मोहन जोशी, अभिषेक गंगोला, मुक्तेश वर्मा, गणेश महराना, गणेश पांडेय, भगवत चौधरी, विनोद बड़ेला आदि साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed