फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   पाटी के पांच क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने दिया इस्तीफा

पाटी के पांच क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने दिया इस्तीफा

Fri, 05 Oct 2018 10:50 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
पाटी के पांच क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने दिया इस्तीफा
पाटी (चंपावत)। पाटी विकासखंड के पांच क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने क्षेत्र की उपेक्षा और वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगताते हुए इस्तीफा भेजा है। ब्लॉक प्रमुख के माध्यम से जिला पंचायत राज अधिकारी और पंचायतराज मंत्री को त्यागपत्र भेजने के साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पद को समाप्त करने की भी मांग की है। त्याग पत्र भेजने वालों में धरसों के क्षेत्र पंचायत सदस्य नवीन शर्मा, रमक की माया बिष्ट, खरहीं की पार्वती शर्मा, साल टांण की पार्वती बोहरा और गोलडांडा बिनवाल क्षेत्र पंचायत सदस्य तारा बिनवाल शामिल हैं। हालांकि इनका इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है।
विज्ञापन


त्यागपत्र देने वाले सदस्यों का आरोप है कि अगस्त 2014 में हुए ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान मौजूदा ब्लॉक प्रमुख के पति ने मां शीलादेवी मंदिर और मां बाराही मंदिर में विकास से संबंधित कई वादे किए थे, लेकिन उनमें से ज्यादातर पूरे नहीं किए गए।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि क्षेत्र पंचायत निधि को चयनित पंचायत सदस्यों को न देकर गैर निर्वाचित व्यक्तियों और चुनिंदा सदस्यों को दिया जा रहा है। इसमें नियोजन व विकास समिति का अनुमोदन भी नहीं लेने का आरोप लगाया गया है। मेरा गांव-मेरी सड़क योजना के तहत अधिकांश सड़कें एक क्षेत्र विशेष और व्यावसायिक परिसर में बनाई गई है। ब्लॉक प्रमुख पुष्पा लमगड़िया का कहना है कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा है। कुछ गलतफहमी के कारण पांच सदस्यों ने त्यागपत्र भेजा है, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। सदस्यों से वार्ता कर समस्या का निराकरण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्यागपत्र में इन वादों को पूरा नहीं करने का लगाया गया आरोप
पाटी के सभी 40 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को समान बजट का आवंटन, हर क्षेत्र पंचायत में पांच लाख की लागत से खेल मैदान बनाने, क्षेत्र पंचायत स्तर पर आपदा निधि कोष बनाकर बीडीसी सदस्य की संस्तुति से असहाय लोगों की मदद और समस्याओं के निराकरण के लिए शिष्टमंडल शासन स्तर पर वार्ता करने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed