फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   वक्त पर वेतन को कर्मियों का प्रदर्शन

वक्त पर वेतन को कर्मियों का प्रदर्शन

Wed, 26 Sep 2018 11:29 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
वक्त पर वेतन को कर्मियों का प्रदर्शन
लोहाघाट (चंपावत)। समय से वेतन नहीं मिलने से गुस्साए रोडवेज कर्मचारियों ने परिवहन निगम प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने नियमित रूप से हर माह की सात तारीख को वेतन का भुगतान करने की मांग की। तय समय पर वेतन नहीं मिलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष पूरन राम टम्टा और रोडवेज कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष कैलाश मुरारी के नेतृत्व में बुधवार को कर्मियों ने वेतन की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कहा कि अभी तक अगस्त का वेतन नहीं मिलने से संविदा, विशेष श्रेणी, अल्पवेतन भोगी कर्मियों के सम्मुख परिवार के भरण-पोषण की समस्या पैदा हो गई है। प्रदर्शन करने वालों में नरेंद्र कुमार, नंदन भट्ट, राजेंद्र फर्त्याल, नरेश करायत, आरके वर्मा, अनिल कुमार, भुवन चंद्र त्रिपाठी, कुशल वर्मा, रमेश राम, मंगल सिंह, गोविंदी, सरस्वती देवी, दुर्गा देवी आदि शामिल थीं।
विज्ञापन


पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों का धरना-प्रदर्शन जारी
टनकपुर (चंपावत)। सातवें वेतन में बढ़ी पेंशन का लाभ एवं अगस्त की पेंशन के भुगतान की मांग को लेकर पालिका के सेवानिवृत्त कर्मियों का बुधवार को दूसरे दिन भी पालिका कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन जारी रहा। ईओ जयवीर सिंह राठी ने धरने पर बैठे सेेवानिवृत्त कर्मियों से वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि सातवें वेतन में बढ़ी पेंशन के लाभ के भुगतान को सेवानिवृत्त 55 कर्मियों के प्रपत्र बनकर तैयार हो गए हैं, जो एक-दो दिन में ऑडिट के लिए देहरादून भेज दिए जाएंगे। ईओ ने अगस्त की पेंशन का दो दिन में भुगतान करने का आश्वासन देते हुए धरना समाप्त करने का आग्रह किया, लेकिन सेवानिवृत्त कर्मियों ने कहा कि पेंशन उनके खाते में आते ही वह धरना-प्रदर्शन खत्म कर देंगे। सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष जगन्नाथ प्रसाद के नेतृत्व में धरने पर बैठने वालों में नन्ही देवी, रामश्री, शकुंतला, माया देवी, मंजू, संतोष, रामकुमार, हरदेई, पुत्तन, राकेश वाल्मीकि, विशम्भर, रामदेई, रामा देवी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed