फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   नजूल भूमि की ठीक से पैरवी नहीं की सरकार ने:प्रदीप

नजूल भूमि की ठीक से पैरवी नहीं की सरकार ने:प्रदीप

Fri, 22 Jun 2018 11:32 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
नजूल भूमि की ठीक से पैरवी नहीं की सरकार ने:प्रदीप
चंपावत। राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने प्रदेश सरकार पर नजूल भूमि मामले की अदालत में ठीक से पैरवी न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने नजूल भूमि को फ्री होल्ड किया था। वर्तमान सरकार के इस रवैये से लोगों में निराशा है।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को हुई प्रेसवार्ता में सांसद टम्टा ने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर सरकार की मंशा शुरू से ही ठीक नहीं थी। कहा कि शहरी क्षेत्रों में डबल इंजन की स्थिति कमजोर है, इसलिए सरकार ने निकाय चुनाव टालने को जानबूझ कर गलत परिसीमन करवाया। उन्होंने टनकपुर-बागेश्वर रेल निर्माण और टनकपुर-जौलजीबी (टीजे) सड़क निर्माण को तवज्जो न देने को मोदी सरकार को कठघरे में खड़ा किया। कहा कि टीजे सड़क निर्माण के लिए यूपीए सरकार ने 850 करोड़ रुपये स्वीकृत कराए थे लेकिन मोदी सरकार ने उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया है। राज्यसभा सदस्य टम्टा ने केंद्र सरकार पर धन की बर्बादी करने का आरोप लगाया। कहा सरकार एक तरफ तो पंचेश्वर बांध का निर्माण करवा रही है, वहीं डूब क्षेत्र में आने वाले बड़े क्षेत्र में बारहमासी सड़क का निर्माण करवा कर धन की बर्बादी कर रही है। वार्ता में जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देव, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. महेश ढेक, उमेश खर्कवाल, विजय वर्मा, हरीश चौधरी, सूरज प्रहरी, अशोक कार्की आदि थे।
विज्ञापन


राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा की पत्रकार वार्ता
जानबूझ कर निकाय चुनाव टाल रही प्रदेश सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed