फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   मलबे से स्वांला बडोली पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त

मलबे से स्वांला बडोली पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त

Mon, 07 May 2018 11:17 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
मलबे से स्वांला बडोली पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

चंपावत। बारहमासी सड़क निर्माण ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब भी बन रही है। सड़क निर्माण के दौरान खाई में फेंके जा रहे मलबे के चलते बडोली को जाने वाला पैदल मार्ग बंद हो गया है। जिस वजह से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर मार्ग ठीक करने की मांग की है।

प्रधान मोहनी देवी, बसंत बल्लभ, लालमणी, जय दत्त, रूद्रमणी, रमेश चंद्र, हेम चंद्र और प्रकाश चंद्र का कहना है कि पिछले तीन दिनों से स्वांला के समीप बारहमासी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। ग्रामीणों ने निर्माण एजेंसी पर सड़क निर्माण के दौरान नियमों ताख में रखने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मलबे को डंपिंग जोन में फेंकने के बजाय सीधे खाई में गिराया जा रहा है। इससे स्वांला-बडोली पैदल मार्ग मलबे से पट गया है। उनका कहना है कि यह मलबा रात के समय में खाई में फेंका जा रहा है। जिससे तकरीबन 200 मीटर पैदल मार्ग में मलबा जमा हो गया है। उनका कहना है कि सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि इस संबंध में कंपनी के ठेकेदार को भी पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त होने की जानकारी दी गई है। लेकिन उनकी मांगों पर गौर नहीं किया जा रहा है। इस मामले में एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने इस मामले में जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed