{"_id":"5ab7da004f1c1b92778b75b2","slug":"171521998336-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने की घाट से पंचेश्वर तक राफ्टिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने की घाट से पंचेश्वर तक राफ्टिंग
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पर्यटन विभाग और रियल एडवेंचर संस्था के प्रयास से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत सरयू नदी में महिलाओं को राफ्टिंग कराई गई। इस दौरान नदी के किनारे बसे लोगों को कन्या भू्रण हत्या नहीं करने के लिए भी प्रेरित किया गया। डीएम डॉ.अहमद इकबाल और सीडीओ एसएस बिष्ट के निर्देशन में महिलाओं को घाट से पंचेश्वर तक रिवर राफ्टिंग कराई गई।
जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट और रियल संस्था के निदेशक आशीष जोशी का कहना था कि इस कार्यक्रम का मकसद महिला सशक्तिकरण और लोगों को बेटे-बेटी में भेदभाव न करने, कन्या भ्रूण हत्या जैसे महापाप से रोकने के लिए प्रेरित करना है। आसपास बसे लोगों को महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों से लड़ने, महिला अधिकार आदि की जानकारी दी गई।
अभियान में जिला पर्यटन अधिकारी के अलावा महिला पुलिस दरोगा मीनाक्षी नौटियाल, प्रीति पांडेय, ज्योति गोस्वामी, मेघा बोहरा,और निर्भया प्रकोष्ठ की शिल्पी नबियाल, आशा सामंत आदि महिलाएं शामिल थी। राफ्टिंग में रियल संस्था के रितेश राय एवं रिवर गाइड हेम चंद्र लोहनी ने महिलाओं का मार्गदर्शन किया। अभियान के तहत सरयू नदी में सफाई अभियान भी की गई।