{"_id":"5aa414504f1c1ba7758b4b86","slug":"171520702544-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेशानी का सबब बन रही सड़क किनारे खोदी नाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेशानी का सबब बन रही सड़क किनारे खोदी नाली
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट के छतरी चौराहे से काकड़ के शिव मंदिर गेट के पास तक सड़क के किनारे पर निजी मोबाइल कंपनियों द्वारा खोदी गई नाली लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है।
नाली खोदने और पाइप आदि रखने से वाहनों की आवाजाही में परेशानी हो रही है। इसके अलावा सड़क संकरी होने से छोटे-छोटे स्कूली बच्चों के लिए खतरा पैदा हो गया है। लोगों ने प्रशासन से इस दिशा में कार्रवाई कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। ग्राम प्रधान हेमा अधिकारी, प्रहलाद सिंह अधिकारी, प्रकाश अधिकारी, खीम सिंह अधिकारी, ओम प्रकाश आदि का कहना है कि इस मार्ग में बड़ी संख्या में वाहनों का संचालन होता है। अनेकों स्कूलों के छात्रों के अलावा स्थानीय लोगों की खूब आवाजाही होती है। लोगों का कहना है कि नालियों का खुदान करने के साथ ही पाइप डालकर उसमें तत्काल बंद किया जाए, ताकि यातायात बाधित न हो।