फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   समूह ग में सफलता के लिए मिलेगा छह माह का प्रशिक्षण

समूह ग में सफलता के लिए मिलेगा छह माह का प्रशिक्षण

Mon, 18 Dec 2017 11:13 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
समूह ग में सफलता के लिए मिलेगा छह माह का प्रशिक्षण

विज्ञापन
चंपावत। सेवायोजन विभाग के शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र में अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़े वर्गों के अभ्यर्थियों को समूह ग की परीक्षा की तैयारी के लिए छह माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा।


जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत के अनुसार जनवरी से जून 2018 तक चलने वाले छह माह के प्रशिक्षण सत्र में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी 31 दिसंबर तक अपने मूल शैक्षिक प्रमाण पत्रों, जाति प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, सेवायोजन कार्यालय का पंजीकरण कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ संपर्क कर सकते हैं। प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट तथा उम्र 18 से 30 साल तक होनी चाहिए। अभ्यर्थियों को सामान्य ज्ञान, सामान्य अंग्रेजी के अतिरिक्त कंप्यूटर टाइपिंग सहित अन्य विषयों से संबंधित प्रतियोगितात्मक परीक्षाओं की तैयारी का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed