{"_id":"59c7e8dd4f1c1b24688b6389","slug":"171506273501-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अव्वल आए प्रतिभागियों को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अव्वल आए प्रतिभागियों को सम्मानित किया
Updated Sun, 24 Sep 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। आरसेटी के तत्वावधान में चले दस दिनी उद्यमिता विकास प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया। मुख्य अतिथि जिला अग्रणी बैंक के प्रबंधक एएस रावत ने अव्वल आए प्रशिक्षणार्थियों को सम्मानित किया। आरसेटी के निदेशक जर्नादन चिलकोटी ने बताया कि दस दिनी प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को प्रोजेक्टर, वीडियो और खेल के जरिए जोखिम लेना, लक्ष्य निर्धारण करना और आत्मविश्वास बनाए रखने की जानकारी दी गई।
इस दौरान अधिवक्ता दीपक जोशी ने उद्यम की कानूनी औपचारिकता, आयकर और जीएसटी के बारे में, इलाहाबाद बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक प्रताप सिंह बोहरा ने बैंकिंग, ऋण जमा और साइबर अपराध के बारे में बताया। उद्यमी कमला भट्ट ने स्वरोजगार के दौरान आने वाली परेशानियों से निजात पाने की जानकारी दी। प्रशिक्षण में अव्वल आए प्रशिक्षणार्थी गौरव जोशी, उमेश पांडेय और राहुल अधिकारी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रकाश जोशी, कैलाश चंद्र, राजेश पंत, महेंद्र पटवा, छवि दत्त पांडेय मौजूद थे।