{"_id":"59b033864f1c1be87f8b46bb","slug":"171504719750-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा इंटर कालेज में चलाया नशामुक्ति अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा इंटर कालेज में चलाया नशामुक्ति अभियान
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। हिंदू जागरण मंच और पुलिस प्रशासन ने शारदा इंटर कालेज में नशा मुक्ति अभियान चलाया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य विमल कुमार मिश्र ने किया। उन्होंने बच्चों से नशे से दूर रहने को कहा। इस मौके पर स्कूली बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। थानाध्यक्ष राजेश पांडेय ने छात्र छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी।
उन्होंने बच्चों को विभिन्न हैल्पलाइन और महिला हैल्प लाइन नंबरों के बारे में बताया। छात्राओं से कभी भी जरूरत पड़ने पर महिला हैल्पलाईन से संपर्क कर अपनी समस्या बताने को कहा। हिंजाम के नगर अध्यक्ष बृजमोहन प्रजापति ने बच्चों में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने नशे और मादक पदार्थों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने स्कूलों के बाहर गुटखा, तंबाकू और सिगरेट की बिक्री पर रोक लगाने की मांग उठाई। हिंदू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष ने स्कूल के बाहर इनकी बिक्री होने पर स्कूल प्रशासन को जुर्माना वसूलने का अधिकार देने का सुझाव दिया। इस मौके पर एसआई नैन राम विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
फोटो 06 टीएनपीबीएनबी 01 पी।