फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   अस्पतालों में कुते काटे की वैक्सीन नहीं

अस्पतालों में कुते काटे की वैक्सीन नहीं

Tue, 04 Jul 2017 10:59 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
अस्पतालों में कुते काटे की वैक्सीन नहीं
लोहाघाट (चंपावत)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाराकोट और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहाघाट में एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी) नहीं है। इस कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ताजा घटना में बाराकोट विकासखंड की एक महिला को कुत्ते ने काट लिया, लेकिन वैक्सीन न होने से बाजार से एआरवी खरीदकर काम चलाया।
विज्ञापन

बाराकोट विकासखंड के फरतोला गांव की शांति वर्मा (60) पत्नी रमेश लाल वर्मा पिछले दिनों सुनारगांव गई थी। इसी दौरान दो कुत्तों ने हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। शांति के पुत्र मुकेश वर्मा ने अपनी मां को एआरवी लगाने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाराकोट में संपर्क किया, तो उन्हें वहां टीके न होने की बात कहकर लोहाघाट जाने को कहा गया। पीड़िता को लोहाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन यहां भी टीका न होने की बात कही गई। बाद में उन्होंने मेडिकल स्टोर से 325 रुपये में एआरवी खरीदा। तभी अस्पताल कर्मियों द्वारा उनकी मां को टीका लगाया गया। सरकारी अस्पतालों में एआरवी न होने से सबसे अधिक दिक्कतें गरीब लोगों को हो रही हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण टीका लगाए बिना ही लौटना पड़ रहा है। बाराकोट के व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश लाल वर्मा, मुकेश वर्मा, ग्राम प्रधान सुनील वर्मा, सूरज अधिकारी, राजेश कुमार आदि ने अस्पताल में टीके उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बाराकोट की पीड़िता मेडिकल स्टोर से एआरवी ले रही
लोहाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डॉ. मंजीत सिंह का कहना है कि करीब एक माह से एआरवी समाप्त हुई है। टीके उपलब्ध कराने के लिए कई बार मांग की जा चुकी है। वहीं बाराकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक सिंह का कहना है कि अस्पताल में एंटी रैबीज के टीके उपलब्ध कराने की मांग उच्चाधिकारियों से की गई है, लेकिन टीके नहीं मिल सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed