{"_id":"5945661c4f1c1b606b8b4684","slug":"171497720348-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतराखंड में मजबूत संगठन खड़ा करेगी समाजवादी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतराखंड में मजबूत संगठन खड़ा करेगी समाजवादी पार्टी
Updated Sat, 17 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। समाजवादी पार्टी जल्द ही उत्तराखंड में मजबूत संगठन का ढांचा खड़ा करेगी। यहां सर्किट हाउस में शनिवार को हुई पार्टी की बैठक में यूपी के हरदोई के विधायक वीके सिंह ने कहा कि इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव उत्तराखंड के विभिन्न जिलों का भ्रमण कर लोगों से जनसंपर्क करेंगे। जिलाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी के सदस्यता अभियान में तेजी लाने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का संकल्प भी लिया गया। इस मौके पर प्रदेश सचिव रमेश बिष्ट, अवधेश कुमार यादव, अवध किशोर यादव, रितेश यादव, रवि यादव आदि ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।