फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   लोहाघाट में लीकेज ने बढ़ाई पेयजल समस्या

लोहाघाट में लीकेज ने बढ़ाई पेयजल समस्या

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट में लीकेज ने बढ़ाई पेयजल समस्या
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट नगर क्षेत्र में पेयजल किल्लत के बीच पाइप लाइन की लीकेज गंभीर समस्या पैदा कर रही है। लोगों को तीसरे या चौथे दिन पानी मिल पा रहा है। जल संस्थान कार्यालय के पास लीकेज पाइप लाइन को दो दिन बाद भी ठीक नहीं किया जा सका है। इससे पानी बर्बाद हो रहा है, वहीं दूसरी ओर लोगों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सार्की टोला, बजरंगबली, लोहावती, ऋषेश्वर, ठाड़ाढुंगा, मीनाबाजार, कचहरी वार्डों के लोगों को तीसरे या चौथे दिन पानी मिल पा रहा है। इसमें भी उन्हें मात्र 30 से 40 मिनट ही पानी मिलता है। चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना, बनस्वाड, फोर्ती, ऋषेश्वर मंदिर स्थित नलकूप से मांग के अनुरूप काफी कम मात्रा में पानी मिल पा रहा है। शुक्रवार को भीड़भाड़ वाले स्टेशन बाजार में जल संस्थान के गेटवाल से रिसाव होने के कारण सैकड़ों लीटर पानी नाली में बहता रहा।
विज्ञापन

जब तक इस क्षेत्र की लाइन चालू रही, पानी की बर्बादी नहीं रुकी। लोगों ने जल संस्थान की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए पेयजल लाइन में हो रहे रिसाव को जल्द बंद कर लोगों को राहत देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता पवन बिष्ट का कहना है कि कर्मियों को लीकेज की मरम्मत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed