{"_id":"5c51ec6fbdec22739e2a4c0b","slug":"161548872815-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक अवकाश से कर्मियों के वेतन में देरी मुमकिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक अवकाश से कर्मियों के वेतन में देरी मुमकिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। उत्तराखंड अधिकारी-कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के आह्वान पर बृहस्पतिवार को सरकारी विभागों के कार्मिकों के सामूहिक अवकाश का असर वेतन भुगतान में देरी के रूप में भी भुगतना पड़ सकता है। कोषागार कर्मचारी नेता डॉ. विनोद पाठक ने बताया कि कोषागार और उप कोषागारों को मिलाकर 15 कर्मी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।
माह के अंतिम दिन कर्मचारियों और अधिकारियों के वेतन की स्वीकृति बैंकों को भेजी जाती है। सामूहिक अवकाश की वजह से इसमें देरी हो सकती है। माना जा रहा है कि जिले में चार हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारियों को वेतन के लिए एक से दो दिन विलंब हो सकता है। पेंशनर्स पर सामूहिक अवकाश का असर नहीं पड़ेगा।